टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद के तोपचाची क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट स्थापित करने की मांग को लेकर पार्श्वनाथ मिशन एयरपोर्ट समूह का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और निर्मल महतो से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में दोनों नेताओं को ज्ञापन सौंपकर एयरपोर्ट निर्माण की मांग के समर्थन का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के विकास, औद्योगिक गतिविधियों तथा बेहतर हवाई संपर्क की आवश्यकता को देखते हुए तोपचांची में राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट स्थापित करने की मांग रखी। इस पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो एवं मांडू विधायक निर्मल महतो ने मांग का सकारात्मक समर्थन करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में पार्श्वनाथ मिशन एयरपोर्ट समूह के प्रमुख संरक्षक प्रवीण गोधा, महासचिव अविनाश पांडेय तथा सदस्य अनिल निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। समूह के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *