टीम अनंत सोच 

धनबाद: 14 एवं 15 जुलाई को चंद्रपुरा में आयोजित सीआईएससीई रीजनल कैरम प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित की।

अंडर-14 एकल वर्ग में आख्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि दित्या तोमर जो झामुमो के वरीय सदस्य कुमार चमन सिंह की पुत्री ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। 

वहीं अंडर-14 युगल वर्ग में सिद्धि चौबे और आयना टोपो की जोड़ी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

अंडर-17 एकल वर्ग में अनिका अग्रवाल और अंजलि ने रीजनल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वहीं अंडर-17 युगल वर्ग में साक्षी चौहान और ईशा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

अंडर-19 एकल वर्ग में अदीबा रज़ा और रवलीन कौर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं अंडर-19 युगल वर्ग में स्तुति गुप्ता और सुमेधा तिर्की की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।

प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद आज कार्मेल स्कूल परिसर में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

दित्या तोमर की सफलता पर उसके चाचा समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने उसे बधाई दी एवं बताया कि परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *