टीम अनंत सोच 

धनबाद: पूजा टॉकीज रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार (JH05CP4016) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार के आगे और पीछे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार के एयरबैग भी खुल गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ, उस समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *