
टीम अनंत सोच
धनबाद: धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को चैंबर अध्यक्ष संजीव चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम की अधीनस्थ दुकानों के किराये में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। बैठक में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 900 दुकानें जो पार्क मार्केट, हीरापुर, हीरापुर हटिया, सिंदरी,पुराना बाजार तथा कतरास की दुकानें हैं। बैठक में सभी क्षेत्र यानि धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर, हटिया चैंबर, पुराना बाजार चैंबर, सिंदरी चैंबर एवं कतरास चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे जिसने एक स्वर में बढ़े किराये को नहीं देने की बात कही।
इसके अलावा धनबाद के मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि किराये में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ सभी दुकानदार गोलबंद हैं और जरूरत पड़ने पर अपने अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।
बैठक में जिला चैंबर के वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, विकास कंध्वे एवं बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट के अध्यक्ष संजीव चौरसिया,सचिव अमोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, अशोक भट्टाचार्य, विनोद भाटिया, जयप्रकाश चौरसिया, सिंदरी चैंबर के दिलीप रिटोलिया, हटिया चैंबर के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सचिव श्रीकांत शौंडीक सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
