टीम अनंत सोच 

धनबाद : बाघमारा प्रखंड की रंगुनी पंचायत अंतर्गत पातामहुल में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, धनबाद की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर में कुल 85 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही मधुमेह की जांच की गई और मरीजों की आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेतांबरा पाठक, चिकित्सक डॉ पी.के. सिन्हा, डॉ रमेश कुमार, डॉ बालेश्वर प्रसाद और डॉ जी.एन. ओझा मौजूद रहे।

शिविर के सफल संचालन में राजेंद्र प्रसाद महतो (मुखिया प्रतिनिधि), जगदीश प्रसाद राय, राम कुमार महतो, बैद्यनाथ महतो और भगत महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रामीणों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद से क्षेत्र में नियमित रूप से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। ग्रामीणों की मांग पर सोसायटी की ओर से भविष्य में भी हरसंभव सहयोग और स्वास्थ्य शिविर जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *