
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद ओर से आज दिनांक 30-01-2026 को राज्यकीय+2 उच्च विद्यालय बस्ताकोला झरिया, डीएवी उच्च विद्यालय, पाथरडीह, झरिया एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भौंरा में धनबाद छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान युथ रेडक्रॉस का चयन, माॅक ड्रिल और फर्स्ट एड ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्रधानाचार्य मोहम्मद राहत हुसैन, प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता साव के नेतृत्व में शुरू हुई। प्रशिक्षण का मुल मंत्र बच्चे को आपात स्थिति में सहायता देने योग्य बनाना था। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार मधुरेन्द्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद, एवं कोषाध्यक्ष सह ट्रेनर महोदया श्वेताम्बरा पाठक ने सक्रिय भुमिका निभाई।
