मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद के फोटोग्राफर चंदन पाल ने रांची में आयोजित “झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026” के दौरान आयोजित फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के फोटो जर्नलिज्म वर्ग में कोलकाता के शांतनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पाकुड़ के पीटरसन बास्की को तृतीय पुरस्कार मिला।

चंदन पाल, जो धनबाद स्थित “चंदन स्टूडियो” के संचालक हैं, पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे विशेष रूप से फोटो जर्नलिज्म और इवेंट फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और समाचार से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को प्रभावशाली ढंग से कैमरे में कैद करना उनकी पहचान है। इससे पहले भी वे कई क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुके हैं।

इस प्रतियोगिता में उनकी प्रस्तुति ने निर्णायकों को काफी प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में आयोजकों ने उन्हें मोमेंटो, प्रमाण पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया।

चंदन पाल की इस उपलब्धि से धनबाद के स्थानीय फोटोग्राफरों में उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली कलाकार भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *