

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद के लोयाबाद क्षेत्र के बांसजोड़ा कांटा घर में शुक्रवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) द्वारा आमसभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए और अपनी समस्याओं को सामने रखा।
मजदूरों ने बताया कि कोयला लोडिंग कार्य नियमित नहीं होने के कारण उनकी आय प्रभावित हो रही है। इसके अलावा पेयजल, शेड और आउटसोर्सिंग में नियोजन जैसे मुद्दे भी प्रमुख रूप से उठाए गए।
संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही प्रबंधन से मिलकर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
