चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: पृथ्वी दिवस के अवसर पर झरिया के घनूडीह इलाके में सामाजिक संगठनों द्वारा एक अनूठी पहल देखने को मिली। इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (INA) और कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेज (CCC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों के उत्सव को पर्यावरण जागरूकता से जोड़ना था।

कार्यक्रम में बच्चों ने सिर पर मिट्टी से बने पृथ्वी के मॉडल रखकर रैली निकाली और पूरे कोलियरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। ‘धरती को हरा बनाएंगे’ और ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वसुंधरा वंदना’ से हुई, जिसमें छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण पृथ्वी का वह मॉडल था, जो धरती और देवी दुर्गा की समानता को दर्शाता था।

INA के संस्थापक पिनाकी राय ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ में वर्णित हरित और स्वच्छ भारत को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है। अंत में बच्चों को फलदार पौधे वितरित किए गए और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आज के इस विशेष कार्यक्रम में पिनाकी रॉय, संजय पंडित, मौसमी रॉय के अलावा, पत्रकार चंदन पाल, पवन कुमार, छात्रा सुहानी कुमारी, दीपशिखा कुमारी, रागिनी कुमारी आरती कुमारी, गुंजन कुमारी, सुनयना कुमारी, सिमरन कुमारी, जीवन कुमार, अंशु कुमार, विवेक कुमार, घनश्याम कुमार, किन्जल कुमारी, चांदनी कुमारी, तान्या कुमारी, अंजलि कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *