टीम अनंत सोच 

धनबाद : जिला परिषद मैदान में सजे डिजनीलैंड मेले में इन दिनों शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 05 मई से शुरू हुआ यह मेला अब 30 जून तक चलेगा। हर शाम परिवार, बच्चे और युवा मेले में पहुंचकर आधुनिक देशी-विदेशी झूलों और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। मेले को लेकर खासकर बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में कई नए और रोमांचक झूले लगाए गए हैं। इनमें “अजमेरी नौका” लोगों के बीच सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा जायंट व्हील, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, टोरा-टोरा, मिकी माउस, मारुति झूला और बेबी ट्रेन जैसे कई मनोरंजक झूले लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि 24 मई से 30 जून तक छात्रों के लिए विशेष स्टूडेंट पास की व्यवस्था की गई है। इस पास के जरिए विद्यार्थियों को झूलों के टिकट पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं को मेले से जोड़ना है।

मेले का संचालन प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है। आगंतुकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग पूरे परिवार के साथ सुरक्षित और आनंददायक माहौल में मेले का आनंद उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *