टीम अनंत सोच 

धनबाद: जिले के लिए गर्व की बात है कि जमुई जिला पैतृक निवासी, वर्तमान प्रोफेसर काॅलोनी, चीरागोड़ा शुभम कुमार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग  की परीक्षा में 95वीं रैंक के साथ सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शुभम कुमार के दादा भगवान लाल बरनवाल एवं पिता प्रदीप बरनवाल, त्रिमूर्ति मंदिर,प्रोफेसर कॉलोनी, हीरापुर के रहने वाले हैं। उनकी माता का नाम उषा देवी है। शुभम का पैतृक निवास जमुई के झुंडी खेरा के क्षेत्र में है। उनके पिता श्री प्रदीप बरनवाल पार्क मार्केट, हीरापुर क्षेत्र के माधव अपार्टमेंट में व्यवसाय करते हैं।

शुभम की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

शुभम कुमार की इस सफलता से धनबाद और जमुई क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

शुभम कुमार ने अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल को बताया कि उसकी शिक्षा धनबाद के जीजीसीइटी सेंट जेवियर से हुई जहां से उन्होंने 2013 में दसवीं की पढ़ाई की तथा वहीं से बारहवीं की पढ़ाई की। उसके बाद केशव काॅलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक कर दिल्ली में रहकर यूपीएससी के अंतर्गत केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की। उन्होंने दो साल पहले केंद्रीय प्रशासनिक सेवा के इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की थी। तत्पश्चात उन्होंने  सेवा कर अधिकारी के रूप में गुजरात में अपनी सेवा दी। वर्तमान में सीबीएसई पटना जोन के अधीक्षक के रूप में सेवारत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *