मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: श्री आदिगुरू सर्वविद्या सेवा ट्रस्ट की इकाई भारतीय एकता शेर सेना सामाजिक संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर रणधीर वर्मा चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ राकेश कुमार व एसडीओ ऑफिस के मजिस्ट्रेट के द्वारा किया गया। आज के रक्तदान शिविर में करीब 10 यूनिट से ज्यादा बल्ड लोगों के द्वारा दिया गया। 

श्री आदिगुरू सर्वविद्या सेवा ट्रस्ट की इकाई भारतीय एकता शेर सेना के अध्यक्ष रंजन गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था हर साल 11 दिसम्बर को स्थापना दिवस के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन करती है क्योंकि इसी दिन हमारे पिताजी की पुण्यतिथि भी है। इस मौके पर संस्था के सदस्य सौरभ कुमार, रवींद्र सिंह, प्रभात कुमार, राजीव नयन, अमित साव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *