मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस 2026 के अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृत्व, महिला सम्मान और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित रहा। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भावनात्मक एवं प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य महिला कर्मियों तथा होने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों की कई सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती रमा सिन्हा, श्रीमती बसंती देवी, श्रीमती बॉबी पांडेय, श्रीमती नेहा करण, श्रीमती रूमा, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती अनीता ठाकुर, श्रीमती मोहुआ, श्रीमती जय श्री और श्रीमती पूनम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य महिलाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ श्री हरेंद्र सिंह एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि माताएं समाज की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं अपने समर्पण और सेवा भावना से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी माताओं एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *